खेत में दफन मिला 12 दिन से लापता ट्रैक्टर चालक का शव

बिहार के किशनगंज में एक खेत में मिट्टी के नीचे दबा एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

12 दिन से लापता था ट्रैक्टर चालक

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के बीबीगंज थाना क्षेत्र के पिपला गांव का है। मृतक की पहचान किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के चारघरिया गांव निवासी टिंकू कुमार के रूप में हुई है। टिंकू ट्रैक्टर चालक था, जो पिछले 12 दिन से लापता था। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण खेत में घास काट रहे थे तभी एक हाथ मिट्टी से बाहर दिखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    विधवा पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे ₹740 करोड़! बैलेंस देखते ही बिगड़ी तबीयत, बैंक में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: BJP का उम्मीदवार बदलना बना बड़ा सियासी मुद्दा, क्या नितिन नवीन की रणनीति उलटी पड़ गई?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *