राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भागलपुर प्रमंडल की टीम रवाना

 

बेगूसराय/भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बेगूसराय में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर प्रमंडल की अंडर-14 बालक क्रिकेट टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की।

टीम के प्रस्थान के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला क्रिकेट संघ के सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, सतीश चंद्र, नीरज कुमार राय, प्रवीण झा सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम प्रभारी के रूप में विकास यादव (शारीरिक शिक्षक, बांका) एवं शुभम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के मार्गदर्शन एवं व्यवस्थाओं का दायित्व निभाएंगे।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भागलपुर प्रमंडल की टीम से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…