मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी हार्दिक बधाई

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्री नितिन नवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के रहने वाले श्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी में इतनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और वर्तमान में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं सक्रिय सहयोगी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नितिन नवीन एक समर्पित, अनुशासित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध राजनीतिज्ञ हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनकी नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री नितिन नवीन को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल कार्यकाल प्राप्त हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्री नितिन नवीन से फोन पर बातचीत कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी श्री नितिन नवीन की इस नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है और विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

  • Related Posts

    ​भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’; 17 फरवरी से 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading