बीमार मां के लिए हमलावर ने किया क्राइम, नहीं जानता था कि सैफ के घर में करने जा रहा है चोरी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में जांच जैसे-जैसे गति पकड़ रही है, ऐसे ही नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी, जो कथित तौर पर एक बांग्लादेशी नागरिक है, अपनी मां के इलाज के लिए बांग्लादेश भागने के लिए किसी अमीर व्यक्ति को लूटना चाहता था।

PunjabKesari
आरोपी के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों का इतिहास है। वह पहले पश्चिमी मुंबई के अपमार्केट वर्ली इलाके में एक रेस्तरां में काम करता था। पूछताछ के दौरान शहजाद मोहम्मद ने बताया कि वह 13 हजार रुपये मासिक कमाता था। इस पगार से 12 हजार रुपये वह बांग्लादेश भेजता था जिससे उसकी मां का इलाज हो सके। बाद में वह ठाणे के एक रेस्तरां में काम करने लगा जहां चोरी करने पर उसे निकाल दिया गया।

PunjabKesari
कहीं काम ना मिलने के कारण वह परेशान था,  आरोपी का कहना है कि बीमार मां की मदद के लिए उसने क्राइम को चुना। हमलावर नहीं जानता था कि वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ के घर में चोरी करने जा रहा है वह सिर्फ शानदार अपार्टमेंट को देखकर वहां घुसा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बांद्रा स्थित सैफ अली खान की बिल्डिंग में दीवार फांदकर घुसा था

PunjabKesari
गुरुवार की सुबह चोर सैफ के उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे में घुस आया था। अपने बेटे के कमरे में हो रहे हंगामे से सैफ की नींद खुल गई। वह कमरे के अंदर गया और देखा कि अपराधी उनके घरेलू सहायक से बहस कर रहा है, इसे देखते हुए सैफ ने हस्तक्षेप किया। आरोपी से लड़ने की कोशिश में अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को चाकू के छह घाव लगे थे।

  • Related Posts

    पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन! नीतीश, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 दिग्गजों ने भरा राज्यसभा का नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *