हरियाणा में लूटकांड का आरोपी भागलपुर के शाहकुंड में धराया

भागलपुर : हरियाणा के अंबाला में बैंक लूटकांड का आरोपी और सन्हौला के महेशपुर निवासी गौतम कुमार को शाहकुंड बाजार से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने कहा कि इसके खिलाफ हरियाणा के बलदेव नगर थाना में कांड संख्या 475/ 25. 7. 23 दर्ज किया गया था। उस समय से यह फरार था। हरियाणा में को-ऑपरेटिव बैंक से आठ करोड़ रुपये का सोना और छह लाख रुपये नगद की लूट हुई थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस आरोपी को हरियाणा पुलिस को सुपुर्द किया जा रहा है।

देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

नवगछिया/कजरैली। 17 अक्टूबर की रात गोपालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की ग्राम बोचाही स्थित पिंटू कुमार मंडल और रिंटू कुमार दोनो पिता बसंत मंडल अपने घर में अवैध हथियार छुपा कर रखा है। पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया। घर से दो देसी कट्टा बरामद किया गया। उधर, कजरैली थाना पुलिस ने कचहरी टोला से आर्म्स एक्ट के आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में अपराधियों के बुलंद हौसले: अब दारोगा का घर भी सुरक्षित नहीं, इशाकचक में दिनदहाड़े चोरी कर भागे बेखौफ चोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading