गुजरात में हुई बैंक डकैती का आरोपी भागलपुर के कंझिया से गिरफ्तार

भागलपुर । गुजरात के आलकेश्वर जिला स्थित एक सरकारी बैंक में वर्ष 2022 में हुई 38 लाख की डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपित मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव निवासी राहुल कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक बैंक डकैती के दौरान अभियुक्त राहुल पर गुजरात पुलिस ने गोली भी चलाई थी। जिसमें वह घायल भी हो गया था। स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। बीते 14 अक्टूबर वर्ष 2023 में राहुल को कोर्ट से 10 दिनों का पेरोल मिला था। पेरोल मिलने के बाद वह अपने घर कंझिया आ गया था। जबकि पेरोल अवधि समाप्त होने के पहले उसे कोर्ट में आत्मसमर्पण करना था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: रजिस्ट्री कार्यालय के ऑपरेटर की मौत, एक सप्ताह पहले पिता का हुआ था निधन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *