बिहार के बोधगया में बुधवार से 20वीं अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की शुरुआत हो रही है। यह समारोह 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश से आने वाले 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
2 से 12 दिसंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
जिला प्रशासन के अनुसार “इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी 2025” के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। विशेषकर महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान के आसपास सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
1. बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
- नोड-1 से महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान की तरफ बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- एम्बेसी मोड़ और वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर किसी भी बिना पास वाले वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- राजापुर मोड़ से दक्षिण बोधगया की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- हालांकि, बड़े वाहन पच्छट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर नदी पार करके जा सकेंगे।
2. इन रास्तों पर पार्किंग पूरी तरह बंद
- एम्बेसी मोड़ से वर्मा मोड़ के बीच कहीं भी अनावश्यक पार्किंग नहीं होगी।
- केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अनुमति होगी।
3. वाहनों की आवाजाही ऐसे होगी
- घूंघरीटांड़ रिवर साइड से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ होकर सुजाता बाईपास के रास्ते नोड-1 और दोमुहान की तरफ जाएंगे।
- दोमुहान व नोड-1 से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ से रिवर साइड रोड होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे।
4. इन स्थानों पर लगाए गए हैं बैरियर
- वर्मा मोड़ के पास महाबोधि मंदिर मार्ग
- चिल्ड्रेन पार्क के सामने
- एम्बेसी मोड़ और विरला धर्मशाला के पास
- पच्छट्टी मोड़
- बोधगया म्यूजियम के पास
- मौसा मोड़
- महाबोधि सोसायटी (श्रीलंका मोनेस्ट्री)
- कालचक्र मैदान गेट नंबर 05, 08 और 09
- पानी टंकी के समीप
- बंग्लादेश मोनेस्ट्री के पास
5. यहां कर सकेंगे पार्किंग
- नोड-1 के दक्षिण स्थित पार्किंग स्थल
- मगध यूनिवर्सिटी कैंपस
- चिल्ड्रेन पार्क के पास
- नोड-2 के पास
- कालचक्र मैदान गेट नंबर 2 के सामने कब्रिस्तान के पास सरकारी और VIP वाहनों के लिए विशेष पार्किंग
वीवीआईपी आगमन के समय नियम और कड़े
वीवीआईपी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी।
इस दौरान:
- एम्बेसी मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- श्रद्धालु और आम नागरिक वैकल्पिक मार्गों से कालचक्र मैदान पहुंच सकेंगे:
- एम्बेसी मोड़ → मिया विगहा → कालचक्र मैदान गेट 8
- नोड-1 → टेगर मोनेस्ट्री मोड़ → स्टार होटल के पास → कालचक्र गेट 9


