विधानसभा से पहले लालू के ख़ास विधायक की बढ़ी टेंशन, मर्डर केस को लेकर पटना HC ने जारी किया नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति, स्व. सत्यनारायण सिन्हा की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे दानापुर विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक,  दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति की हत्या मामले में न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ऐवं न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई के दौरान जारी किया। इनमें से एक अपील पूर्व विधायक आशा देवी द्वारा भी दायर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड में निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में चारों आरोपियों को बरी कर दिया था। इसके बाद अब इस मामले में राजद विधायक को यह नोटिस जारी किया गया है।

मालूम हो कि, यह मामला तब का है जब राजधानी पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा “तेल पिलावन, लाठी घुमावन” रैली का आयोजन किया गया था। यदि तारीख की बात करें तो यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है। इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर की है, जिसे सरकारी अधिवक्ता अजय मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की गई है।

आपको बताते चलें कि, बाहुबली छवि के रीतलाल यादव अभी पटना जिले की दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं। उन्होंने 2020 में बीजेपी कैंडिडेट आशा सिन्हा को हराया था। आशा उस सीट से कई बार विधायक रह चुकी हैं। विधायक बनने से पहले रीतलाल विधान पार्षद भी रह चुके हैं। यह लालू परिवार के काफी ख़ास माने जाते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन, सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में युवती की संदिग्ध मौत पर पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता एस जेड हसन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *