भागलपुर में कल से गिरेगा पारा; रात में लगेगी ठंड

भागलपुर। गुरुवार को दिन में जहां सूरज की चमकी थोड़ी धुंधली रही तो वहीं रात में ओस के पड़ने की रफ्तार बढ़ गई। हालांकि अब भी सुबह में कोहरे के बजाय धुंध की हल्की परत चढ़ी हुई है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश 1.2 व 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे अनुमान है कि इसके कारण जिले में तापमान में गिरावट होगी तो रात में ठंड और सुबह में हल्का कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    टीएमबीयू में पेंशन संकट पर अहम बैठक, पेंशनर संघर्ष मंच ने समय पर भुगतान की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *