बिहार के 22 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे

पटना। सूबे में ठंड से ठिठुरन की स्थिति बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा। दस से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी पछुआ हवाएं बिहार के कई जिलों में ठंड का प्रसार करती रहीं। ठंडी हवाओं के प्रवाह के बीच कई जिलों में धूप निकली, लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ। ठंडी हवाओं के लगातार प्रवाह से राज्य के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।

रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। यहां का अधिकतम 16.4 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री बांका और डेहरी में दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहर 21.2 डिग्री के साथ पूर्णिया रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 शहरों के न्यूनतम और 32 के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *