टेलीकॉम कंपनी के एसडीओ मधुरंजन झा गिरफ्तार, पत्नी के केस में कोर्ट ने जारी किया था वारंट

भागलपुर।इशाकचक थाना क्षेत्र में रहने वाले टेलीकॉम कंपनी के एसडीओ मधुरंजन झा को पुलिस ने गुरुवार देर रात बढ़ई टोला से गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।

पत्नी ने दर्ज कराया था मामला

पुलिस के अनुसार, मधुरंजन झा की पत्नी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान उनका बेल बांड रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उसी आदेश के तहत इशाकचक थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दी जानकारी

थाना प्रभारी ने बताया कि, मधुरंजन झा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वारंट तामील कराने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को सूचना मिलने के बाद टीम ने बढ़ई टोला इलाके में कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में लिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *