माता-पिता के कार्यकाल का हिसाब दें तेजस्वी : उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2005 में बिहार का बजट महज 23 हजार करोड़ का था, जब राजद का शासन था। वहीं, आज राज्य का बजट तीन लाख करोड़ का हो चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार का जारी बयान में कहा कि बजट पर नसीहत देने के बजाय तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के 15 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। कहा कि तेजस्वी यादव महज 2,500 रुपये का झूठा झांसा देकर महिलाओं को बरगलाने में लगे हैं।

चुनाव में जनता राजद को सबक सिखा देगी

जदयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से उपमुख्यमंत्री बने। अब, वह राजनीतिक गुगली फेंकने का प्रयास कर रहे हैं। नीतीश कुमार के कार्यों से बिहार की आर्थिक विकास दर लगातार सर्वोच्च स्थान पर रही है। तेजस्वी यादव का असत्य कई बार पकड़ा गया है। विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखा देगी।

  • Related Posts

    बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल, शीर्ष समितियों की बैठक में टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवहर में रसोई गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *