बिहार बजट आज, कृषि रोजगार और ग्रामीण विकास पर जोर संभव

बिहार के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। पहली बार बिहार का वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये के पार का होगा। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। इस बजट में रोजगार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण पर जोर होगा।

जानकारी के मुताबिक, चुनावी साल के इस बजट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई सभी महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल होंगी। बजट निर्माण से पहले राज्य सरकार द्वारा किसान संगठनों, व्यवसायी एवं उद्यमियों, वित्त विशेषज्ञों एवं समाज के हर तबके के साथ बैठक कर राय ली गयी है। मालूम हो कि चालू वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें बढ़ोतरी करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष का बजट 3.10 लाख करोड़ से 3.20 लाख करोड़ के बीच का होने का अनुमान है। इस बजट के माध्यम से राज्य के अपने राजस्व प्राप्ति में भी बढ़ोतरी के प्रावधान भी दिखेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    शेखपुरा में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में फायरिंग; युवक गोली लगने से घायल

    Share Add as a preferred…

    पटना में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 8 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल 30 जून तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *