ED का समन मिलने पर तेजस्वी यादव का जवाब, बताया रुटीन वर्क, कहा- पहले दिया मेरा बयान निकला सही

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार की शाम नई दिल्ली से पटना लौट आए। पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने ईडी के समन पर कहा कि ये तो जांच एजेंसियों का रुटीन वर्क है। हमने तो पहले ही कहा था कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद जांच एजेंसियां एकबार फिर से एक्टिव हो जाएंगी। कुछ वैसा ही हो रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार, बंगाल और दिल्ली में जांच एजेंसियां एकबार फिर सक्रिय हो गयी हैं। इसके पहले तो हमलोग CBI और ED के बुलावे पर जाते रहे हैं लिहाजा एकबार फिर समन मिला है, जो एक रुटीन वर्क है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…