कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ पर उठ रहे सवाल पर तेजस्वी यादव की बड़ी मांग… जानें क्या

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है. कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के ऊपर उठ रहे विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी इस मामले में उनको कोई जानकारी नहीं है लेकिन यदि कुछ बात उठ रही है तो उसकी जांच होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा की चुनाव आयोग को इस मामले में ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए. निर्वाचन आयोग द्वारा बार-बार आंकड़े बदल दिए जा रहे हैं और अब पता चला है कि वोट प्रतिशत 2 से 3% बढ़ गया है. पहले शाम तक ही हर बूथ पर कितना प्रतिशत वोट गिरा है इसकी जानकारी मिल जाती थी. निर्वाचन आयोग द्वारा इस तरह का काम किया जा रहा है तो शंका बढ़ जाती है।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री म से महंगाई पर नहीं बोल पाते हैं. ग से गरीबी पर नहीं बोल पाते हैं. ब से बेरोजगारी पर नहीं बोल पाते हैं. यही कारण है कि उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. 2014 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना है कि वह किस-किस मुद्दे पर बोलते थे. आज प्रधानमंत्री के भाषण में यह कुछ भी नहीं है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

Continue reading
पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

Continue reading