ईडी के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, दूसरी समन जारी होने के बाद अब इस वजह से किया इनकार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। तेजस्वी यादव को ईडी ने दूसरी बार समन भेज कर बुलाया था लेकिन तेजस्वी ने एक बार फिर जाने से इनकार कर दिया है। तेजस्वी कल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वहीं डिप्टी सीएम की ईडी के समझ पेश ना होने की वजह उनकी पहले से तय कार्यक्रम को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, तेजस्वी यादव पहले से निर्धारित कार्यक्रम में जुटे हैं जिसके कारण वह ईडी के समझ पेश नहीं होंगे।

दरअसल लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने तेजस्वी को 5 दिसंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली के ईडी कार्यालय में बुलाया था। लेकिन, RJD सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भी तेजस्वी यादव ED के समक्ष पेश नहीं होंगे।

मालूम हो कि, इसके पहले भी तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और 27 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था, लेकिन, लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों की ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद ईडी ने तेजस्वी यादव को फिर से 5 जनवरी को दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था।

गौरतलब हो कि, जांच एजेंसी ईडी जमीन के बदले नौकरी देने के फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है, हालांकि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार के कई सदस्यों से पहले भी जांच एजेंसी के द्वारा पूछताछ की जा चुकी है। वहीं पिछले कुछ दिनों पहले कुछ ऐसे आरोपियों का बयान दर्ज हुआ है जो लालू परिवार के बेहद करीबी हैं और उसके द्वारा दर्ज बयान के आधार पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से ईडी की टीम विस्तार से पूछताछ करना चाहती है।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading