अररिया में तेजस्वी यादव की ताबड़तोड़ सभाएं, बोले— “हमारी सरकार बनाइए और सरकारी नौकरी पाइए”

अररिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अररिया जिले में रानीगंज, जोकीहाट और सिकटी विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा और एनडीए पर जमकर प्रहार किया।

NDA पर तेजस्वी का बड़ा हमला

तेजस्वी ने कहा कि मोदी–नीतीश सरकार ने बिहार की जनता को सिर्फ ठगा है।
उन्होंने कहा—

“इस बार जनता बदलाव के मूड में है। बिना आपके समर्थन के इस सरकार को हटाना मुश्किल है। आप बदलाव के भागीदार बनिए।”

रानीगंज से अविनाश मंगलम, जोकीहाट से शाहनवाज आलम और सिकटी से VIP प्रत्याशी हरिनारायण प्रामाणिक के लिए उन्होंने खुलकर चुनाव प्रचार किया।

“हमारी सरकार बनाइए, सरकारी नौकरी पाईए” — तेजस्वी

अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा दोहराया।
उन्होंने कहा—

“हमारी सरकार बनाइए और सरकारी नौकरी पाइए। हम रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा—

“मैंने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। मेरे एक हेलीकॉप्टर के पीछे मोदी जी ने 30 हेलीकॉप्टर लगा दिए हैं।”

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान — खाते में 30 हजार रुपये

सभा में महिलाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नया वादा किया। उन्होंने कहा—

“हमारी सरकार बनी तो ‘माई–बहिन मान’ योजना के तहत महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये डालेंगे।”

भीड़ में मौजूद महिलाओं ने उनके इस ऐलान पर जोरदार तालियां बजाईं।

तेजस्वी की इन ताबड़तोड़ सभाओं से अररिया जिले में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। महागठबंधन का दावा है कि दूसरे चरण की वोटिंग में जनता उनकी ओर बड़े पैमाने पर झुकेगी।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…