तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म

कोलकाता/पटना, 28 मई 2025: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक पुत्र रत्न को जन्म दिया।

तेजस्वी यादव ने इस शुभ समाचार की जानकारी मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, “परिवार में नए सदस्य के आगमन से बेहद खुश हूं। हम आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं।”

लालू-राबड़ी भी कोलकाता में मौजूद

बेटे के जन्म के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी कोलकाता में मौजूद हैं।

ज्ञात हो कि तेजस्वी यादव पहली बार 2023 में एक बेटी के पिता बने थे और अब उनके परिवार में एक बेटे का आगमन हुआ है।

नेताओं की ओर से बधाईयों का तांता

तेजस्वी यादव को बधाइयों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर तेजस्वी यादव और उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

तेजप्रताप यादव ने भी दी शुभकामनाएं

पार्टी और पारिवारिक विवादों के बीच रहे तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद।”


राजद परिवार में खुशी का माहौल है। नवजात को ढेरों शुभकामनाएं और पूरे परिवार को इस सुखद अवसर पर बधाई।


 

  • Related Posts

    जमुई सभा में सीएम नीतीश कुमार का बयान चर्चा में: महिलाओं को जाते देख मंच से कहा—‘कहां जा रही हो, यहीं रहो, हमारी बात सुनो’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा में बिहार के 5 सांसदों को भावुक विदाई, हरिवंश के कार्यकाल की पीएम मोदी ने की सराहना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *