तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म पर लालू परिवार में खुशी की लहर

पटना/कोलकाता, 27 मई 2025 — बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इस शुभ समाचार की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर की।

तेजस्वी ने अपने नवजात पुत्र की तस्वीर साझा करते हुए लिखा –

“सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!”

तेजस्वी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

तेजस्वी यादव के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया। आम लोगों से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक, सभी ने तेजस्वी और राजश्री को इस नए जीवन के आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी पोस्ट करते हुए लिखा –

“जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।”

RJD कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं, जश्न का माहौल

बेटे के जन्म की खबर मिलते ही राजद (RJD) प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा,

“यह सिर्फ तेजस्वी यादव का व्यक्तिगत सुख नहीं है, बल्कि पूरे RJD परिवार के लिए एक शुभ संकेत है।”

लालू-राबड़ी पहुंचे कोलकाता, परिवार में हर्ष का माहौल

बता दें कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थीं। जैसे ही बेटे के जन्म की जानकारी मिली, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी कोलकाता रवाना हो गए।

तेजस्वी और राजश्री की यह दूसरी संतान है। इससे पहले मार्च 2023 में उनकी एक बेटी का जन्म हुआ था।

नेताओं ने जताई शुभकामनाएं

राजद कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस पारिवारिक आनंद के साथ तेजस्वी यादव नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे। सोशल मीडिया पर भी आम लोगों और समर्थकों ने तेजस्वी को ढेरों बधाइयां दीं और नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *