खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई तय: भागलपुर के राजस्व विभाग पर जिलाधिकारी की सख्ती

भागलपुर | 27 मई 2025: राज्य मुख्य सचिव की हालिया समीक्षा बैठक में भागलपुर जिले का राजस्व विभाग प्रदर्शन के मामले में अन्य जिलों की तुलना में काफी पीछे पाया गया। दाखिल-खारिज वाद निस्तारण, परिमार्जन कार्यों और ‘अभियान बसेरा’ जैसी योजनाओं में विभाग की स्थिति बेहद खराब रही।

बैठक के बाद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजस्व कार्यों की अंचलवार और हल्कावार गहन समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि राजस्व कर्मचारी 7 मई से हड़ताल पर हैं। अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम ने जानकारी दी कि कई कर्मचारी दाखिल-खारिज मामलों को बिना उचित जांच के रद्द कर रहे हैं।

डीएम की दो टूक चेतावनी
जिलाधिकारी ने सभी हड़ताली कर्मचारियों को जल्द कार्य पर लौटने का अल्टीमेटम देने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में आवेदनों को मनमाने ढंग से खारिज किया है, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

वैकल्पिक व्यवस्था लागू
हालात को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पंचायत सचिवों और अमीनों से राजस्व कार्य लेने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा, कर्मचारियों से सरकारी लैपटॉप भी वापस लिए जा रहे हैं, जिन्हें अब अंचलाधिकारी के पास जमा कराया जा चुका है।

वरिष्ठ अधिकारियों पर भी नजर
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी अंचलाधिकारी या डीसीएलआर द्वारा कार्यों की सही निगरानी नहीं की जा रही है, तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

भागलपुर प्रशासन अब लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के मूड में है। जनता को उम्मीद है कि इस सख्ती के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *