अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी का हमला : गरीबी दूर करने नहीं, चुनावी फायदे के लिए आए हैं

खगड़िया, 18 सितम्बर 2025।बिहार अधिकार यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार की गरीबी दूर करने या विशेष राज्य का दर्जा दिलाने नहीं आए हैं, बल्कि सिर्फ चुनावी फायदे के लिए यहां आए हैं।

नीतीश सरकार पर भी निशाना

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को “नकलची सरकार” बताया। उन्होंने कहा,
“हम जो वादे करते हैं, यह सरकार उनकी नकल करती है। इनके पास खुद का कोई विजन नहीं है।”

बारिश ने बिगाड़ी तेजस्वी की यात्रा

खगड़िया शहरी क्षेत्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के बाद तेजस्वी को हेलीकॉप्टर से पटना रवाना होना था। लेकिन तेज बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। नतीजतन उन्हें सड़क मार्ग से महेशखूंट की ओर बस से रवाना होना पड़ा।

कीचड़ में फंसी गाड़ी

बारिश के कारण उनकी चारपहिया गाड़ी कीचड़ में फंस गई। आधे दर्जन कार्यकर्ताओं ने धक्का मारकर गाड़ी को बाहर निकाला और हेलीपैड तक पहुंचाया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…