पहले पार्टी में डोमिसाइल लागू करें तेजस्वी: दिलीप जायसवाल

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने दल में 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करें। पहले परिवारवाद से निकल दल में समाजवाद और डोमिसाइल लागू कर लें। उनके राज्यसभा सदस्य हरियाणा के हैं। विधिवत प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद जायसवाल गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने बताया कि भाजपा का चलो गांव, चलो बूथ की ओर नारा के साथ अभियान चलेगा। पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय, जिला और प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में नहीं दिखेंगे, बल्कि गांव-गांव जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। डबल इंजन सरकार की ओर से नौकरी, रोजगार एवं विकास को लेकर की गई पहल की प्रशंसा की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मर्यादा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीका-टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कहा कि आज विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहा है, उसे जनता पसंद नहीं करती है। बिहार की जनता को अब लालटेन युग नहीं, नीतीश का विकास युग पसंद है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *