तेजस्वी का आरोप: विजय सिन्हा के पास दो वोटर आईडी, उपमुख्यमंत्री का पलटवार — “झूठ फैला रहे हैं जंगलराज के युवराज”

पटना | 10 अगस्त 2025: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखने का गंभीर आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि उनका नाम पटना के बांकीपुर और लखीसराय, दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में दर्ज है, और दोनों में उम्र के आंकड़े भी अलग हैं। उन्होंने सवाल उठाया—

“मुझे तो चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया, लेकिन उप मुख्यमंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?”

विजय सिन्हा का जवाब और सफाई

तेजस्वी के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा—

“मैंने हमेशा एक ही जगह वोट किया है। पहले मेरा नाम पटना में था, लेकिन अप्रैल 2024 में लखीसराय में नाम जोड़ने और पटना से हटाने का आवेदन किया। जून 2024 में आवेदन रिजेक्ट हुआ, फिर बीएलओ को घर बुलाकर लिखित आवेदन दिया, जिसकी रसीद मेरे पास है।”

सिन्हा के अनुसार, उन्होंने पिछली बार और इस बार दोनों बार केवल लखीसराय में ही मतदान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चुनाव आयोग की मसौदा वोटर लिस्ट जारी हुई है, अंतिम सूची 1 सितंबर के बाद आएगी।

“मैंने 05 अगस्त को दोबारा विलोपन का आवेदन दिया है। मेरी जन्मतिथि सभी दस्तावेजों में 05 जून 1967 दर्ज है, इसलिए लखीसराय सूची में 58 वर्ष की उम्र सही है।”

तेजस्वी पर सीधा हमला

विजय सिन्हा ने तेजस्वी को “जंगलराज का युवराज” कहते हुए नसीहत दी—

“ओछी राजनीति न करें, सच्चाई जानते हुए भी भ्रम फैला रहे हैं। खुद अलग EPIC नंबर बताते हैं और दूसरे नंबर से वोट डालते हैं, फिर भी उपदेश देते हैं।”


 

  • Related Posts

    गया का गौरव: हार्डवेयर दुकानदार के बेटे ने रचा इतिहास; JEE Main में 100 पर्सेंटाइल लाकर शुभम बने बिहार टॉपर, देश में तीसरा स्थान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading