बाढ़ से बेहाल गोपालपुर: विधायक गोपाल मंडल का सांसद अजय मंडल पर हमला, कहा— “सोए रहते हैं”

भागलपुर (गोपालपुर विधानसभा) | 10 अगस्त 2025: भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा कटाव और बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई घर नदी में समा गए हैं, लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचे जदयू विधायक गोपाल मंडल ने मौके पर केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद अजय मंडल पर निशाना साधा।

सांसद पर आरोप

मीडिया से बातचीत में गोपाल मंडल ने बिना नाम लिए कहा—

“सांसद सोए रहते हैं। कटाव को लेकर केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए थी। वे कभी संसद भवन जाते ही नहीं, सिर्फ हाजिरी बनाते हैं।”

उन्होंने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा कुमारी और सांसद को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे विवाद के आसार बन गए हैं।

भोजन और राहत की मांग

गोपाल मंडल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाके के कई लोग पिछले दो दिन से भूखे हैं।

“घर का कटाव हो रहा है। लोग परेशान हैं। सीओ साहब से प्लास्टिक, चूड़ा और सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था कराने को कहेंगे।”

निरीक्षण के दौरान वे एक स्थानीय घर में भी पहुंचे, जहां उन्होंने सत्तू-सांदी खाकर लोगों का हाल-चाल जाना।


 

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading