“टीम वी केयर” ने स्व. उत्तम सिंह की पुण्यतिथि पर फ़ूड पैकेट्स वितरित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भागलपुर: टीम वी केयर द्वारा श्रद्धेय मार्गदर्शक स्व. उत्तम सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार की रात्रि भागलपुर स्टेशन परिसर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच फ़ूड पैकेट्स वितरित किए गए।

टीम के संस्थापक गौतम चौबे ने बताया कि यह आयोजन स्व. उत्तम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके परोपकारी विचारों और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व. उत्तम सिंह जी ने सेवा और संवेदना का जो मार्ग दिखाया, हम उसी पथ पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।”

"टीम वी केयर" ने स्व. उत्तम सिंह की पुण्यतिथि पर फ़ूड पैकेट्स वितरित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस सेवा अभियान में संस्थापक सदस्य कुश मिश्रा, नितेश, सुमिता सिंह, लव मिश्रा, विनीत, जिशान, सोहन, आयुष, अरिजीत, रवि, सौम्या, रिशांत, प्रियवर, सोनल सहित टीम वी केयर के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के माध्यम से टीम ने यह संदेश दिया कि सच्ची श्रद्धांजलि किसी के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाकर ही दी जा सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    मानहानि मामले में प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बेतिया कोर्ट ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस, 28 जुलाई को पेश होने का आदेश

    Share Add as a preferred…

    सत्ता से बाहर, लेकिन फुल एक्टिव मोड में नीतीश कुमार! JDU दफ्तर का औचक निरीक्षण, संजय झा से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *