सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली जल्द, TRE-4 की प्रक्रिया होगी आरंभ: मुख्यमंत्री

बिहार निवासी महिलाओं को ही मिलेगा आरक्षण का लाभ

पटना, 16 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर TRE-4 परीक्षा के आयोजन की दिशा में कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा,

“हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE-4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार नियुक्तियों में महिलाओं के लिए आरक्षित 35 प्रतिशत पदों का लाभ केवल बिहार की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।

“राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा,” उन्होंने लिखा।

शिक्षा विभाग में तेज होगी बहाली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी हो रही है। TRE-3 की परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई है और अब सरकार अगली चरण की बहाली यानी TRE-4 को लेकर सक्रिय हो गई है।

महिला आरक्षण पर पुन: दोहराया गया रुख

मुख्यमंत्री ने बिहार की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आरक्षण नीति पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थानीयता के आधार पर आरक्षण को लेकर बहस तेज है।


 

  • Related Posts

    कैमूर में ‘शिक्षा के मंदिर’ की मर्यादा तार-तार! नशे में झूमते गुरुजी का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लीलता पर भी गिरी गाज; DEO का कड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *