भागलपुर स्टेशन पर अश्विनी चौबे का भव्य स्वागत, सनातन चेतना अभियान यात्रा का करेंगे शुभारंभ

भागलपुर, 16 जुलाई — पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे का आज भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

बताया जा रहा है कि अश्विनी चौबे हाल ही में पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद आज भागलपुर पहुंचे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक और उत्साहपूर्ण नजर आया।

भागलपुर आगमन के बाद वे दरियापुर स्थित सनातन संघ चेतना अभियान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातन संघ से जुड़े प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *