सड़क दुर्घटना में शिक्षक की हुई मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान गंवा दी है। आए दिन आम लोग सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है। जहां सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, मामला नोखा थाना क्षेत्र के खैराडीह गाँव का है। जहां तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक राजपुर थानाक्षेत्र के बकुला खोह गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय पप्पू पाठक थे। मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक सासाराम मेँ ही रह रहे थे।

मृतक आज सुबह पडडिया के मध्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नोखा थानाक्षेत्र के खैराडीह के समीप तेज रफ्तार बस ने इनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

Share Add as a preferred…