“संविधान बचाने का दावा करने वाले लालू यादव से लें इस्तीफा”, जदयू का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

आज संविधान दिवस के मौके पर जेडीयू (JDU) ने आरजेडी (RJD) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला किया है। जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि संविधान बचाने का दावा करने वाले तेजस्वी यादव को सबसे पहले अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से इस्तीफा लेना चाहिए।

नीरज कुमार ने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए तंज कसा। नीरज कुमार ने कहा, “लालू प्रसाद यादव एक सजायाफ्ता व्यक्ति हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव अगर संविधान बचाने की बात करते हैं, तो उन्हें खुद संविधान का सम्मान करते हुए सजायाफ्ता व्यक्ति से पार्टी का नेतृत्व छोड़ने को कहना चाहिए।”

जेडीयू प्रवक्ता ने यह बयान तेजस्वी यादव और आरजेडी के संविधान बचाने के दावों पर सवाल खड़े करते हुए दिया। इस टिप्पणी से राज्य की राजनीति में संविधान दिवस पर नई बहस छिड़ गई है।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    सारण के DPO पर आय से अधिक संपत्ति का शिकंजा! 27 लाख की सैलरी, खातों में 2.51 करोड़ का लेन-देन; जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *