टी-20 वर्ल्ड कप 2026: नामीबिया के खिलाफ भी नहीं चले संजू सैमसन, फिर नहीं भुना पाए मौका

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला नामीबिया से जारी है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम मैनेजमेंट ने फिटनेस समस्या के कारण को आराम दिया और उनकी जगह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन वह मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके।

धमाकेदार शुरुआत के बाद सैमसन आउट

भारतीय कप्तान ने मैच से पहले बताया कि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए टीम में बदलाव किया गया है। सैमसन ने के साथ पारी की शुरुआत की और आते ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में 22 रन जड़ दिए, जिससे लगा कि आज वह बड़ी पारी खेल सकते हैं।

हालांकि, अगली ही गेंद पर वह बड़ी गलती कर बैठे। धीमी गेंद को समझने में चूक गए और आसान कैच देकर पवेलियन लौट गए। एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने पर फैंस निराश दिखे।

दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

नामिबिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिला, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में को शामिल किया गया।

गौरतलब है कि भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी और अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे की पारी में भारतीय बल्लेबाज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा पाते हैं या नहीं।

  • Related Posts

    T20 WC 2026: सांसें रोक देने वाला ‘महा-रोमांच’! भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा; 48 गेंदों पर ‘बैथल’ के तूफान ने उड़ाए होश, अब फाइनल में कीवियों से टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading