7 गेंद… 38 रन… क्या ये टी20 की सबसे खतरनाक पारी थी? नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन का विस्फोटक अवतार

भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को दिल्ली के में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया। ईशान ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

20 गेंदों में ठोका अर्धशतक

ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी इतनी तेज रही कि सिर्फ 7 गेंदों के भीतर ही उन्होंने 38 रन बटोर लिए। छठे ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर ईशान ने लगातार बड़े शॉट लगाए, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। इसके बाद अगली गेंदों में भी उन्होंने एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए रनगति को और तेज कर दिया।

254 के स्ट्राइक रेट से खेली पारी

ईशान ने कुल 24 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 254.17 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और भारतीय पारी को मजबूती दी।

भारत का मजबूत स्कोर

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…