टी-20 वर्ल्ड कप 2026: इटली की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई के प्रतिष्ठित में खेले गए इस मुकाबले में इटली ने नेपाल को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया। 124 रनों के आसान लक्ष्य को इटली ने महज 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

एंथनी-जस्टिन की विस्फोटक ओपनिंग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज और ने नेपाल के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।
जस्टिन ने 44 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर एंथनी ने सिर्फ 32 गेंदों में 62 रन ठोक डाले और 193 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्के व 3 चौके जमाए। दोनों की साझेदारी ने मैच को पूरी तरह इटली के पक्ष में झुका दिया।

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

इससे पहले नेपाल की बल्लेबाजी इटली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। नेपाल की ओर से ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, जबकि कप्तान ने 14 गेंदों में 23 रन जोड़े।

इटली की तरफ से ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

इटली के लिए यह जीत सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला ऐतिहासिक पल साबित हुई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…