शिक्षा उप निदेशक वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर एसवीयू का छापा

4.59 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा, 14 लाख नकद और 29 लाख के जेवरात बरामद

पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) वीरेंद्र नारायण के पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 4.59 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।

नकद और जेवरात बरामद

छापेमारी के दौरान आरडीडीई के आवासीय परिसर से 14 लाख रुपये नकद और 29 लाख रुपये के जेवरात मिले। भारी मात्रा में नोट बरामद होने पर एसवीयू को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। जांच में वीरेंद्र नारायण के विभिन्न बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में करीब 50 लाख रुपये के निवेश का भी पता चला।

पूर्णिया में 12 घंटे तक तलाशी

पूर्णिया में एसवीयू की 10 सदस्यीय टीम ने लगभग 12 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए।

पत्नी के नाम पर संपत्ति

एसवीयू की जांच में सामने आया कि आरडीडीई के नाम पर पूर्णिया के चित्रवाणी सिनेमा रोड में करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का चार मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-18 में फ्लैट खरीदे जाने के भी प्रमाण मिले हैं।
इसके अलावा उनकी पत्नी स्नेहा निधि और उनके नाम पर अररिया के जोकीहाट और पूर्णिया सदर में कई प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

इससे पहले आरडीडीई पर 3.75 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, तलाशी के दौरान एसवीयू को दर्ज आय से 84 लाख रुपये अधिक की संपत्तियां मिली हैं।


 

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading