भागलपुर में आज एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रखरखाव और नए ट्रांसफार्मर लगाने के कारण कई इलाकों में शटडाउन

भागलपुर। मोजाहिदपुर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती विभिन्न स्थानों पर 11 केवी लाइन के आवश्यक रखरखाव और नए ट्रांसफार्मर (डीटीआर) पोल लगाए जाने के कारण की जा रही है।

गनीचक में लगेंगे 315 केवीए के दो ट्रांसफार्मर

मिरजानहाट सेक्शन के गनीचक में 315 केवीए क्षमता वाले दो नए ट्रांसफार्मर पोल लगाए जाएंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 11 केवी पटलबाबू फीडर पर एक घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

वेरायटी चौक और लहेरी टोला में काम

पावर हाउस सेक्शन के वेरायटी चौक और लहेरी टोला इलाके में डीटीआर पोल और स्ट्रक्चर फिटिंग का कार्य होगा। इसके लिए वेरायटी चौक और हॉस्पिटल फीडर की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक बंद रहेगी।

कोतवाली चौक के पास भी शटडाउन

कोतवाली चौक के पास भी नए डीटीआर पोल लगाए जाएंगे। इस काम के कारण खलीफाबाग फीडर में एक घंटे की कटौती की जाएगी।


 

  • Related Posts

    बिहार में सर्पदंश से मौत पर मुआवजा 10 लाख करने का निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading