प्रेम प्रसंग के शक में दादा ने पोती के प्रेमी को बीयर पिलाकर काट डाला गला

समस्तीपुर, 20 जुलाई 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में 13 जुलाई को मिली सिरकटी लाश के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि 64 वर्षीय आरोपी को शक था कि उसकी नाबालिग पोती का एक युवक से प्रेम संबंध था, इसी शक में उसने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।

एसडीपीओ ने दी जानकारी

समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को ताजपुर थाना क्षेत्र के नौवाचक गांव में एक 18 वर्षीय युवक की निर्दय हत्या कर दी गई थी। युवक की सिर कटी लाश पोखर के पास बरामद की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

प्रेम संबंध के शक में की गई हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी को संदेह था कि मृतक युवक उसकी नाबालिग पोती का पीछा करता था, और स्कूल तथा क्रिकेट मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ रही थी। इसी कारण आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

  • 10-15 दिन पहले आरोपी ने मृतक को विश्वास में लेना शुरू किया।
  • दोनों के बीच खैनी खाने और बातें करने का सिलसिला शुरू हुआ।
  • 12-13 जुलाई की रात क्रिकेट मैच के बहाने युवक को पोखर के पास बुलाया गया।
  • पहले उसे बियर पिलाकर नशे में किया गया, फिर दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
  • शव को वहीँ फेंक कर दोनों आरोपी भाग निकले।

डायरी से हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
हत्या के बाद घटनास्थल से खून लगी एक डायरी, हत्या में प्रयुक्त हथियार और आरोपियों के खून सने कपड़े बरामद किए गए हैं।
डायरी के एक फटे पेज से चिट्ठी लिखी गई थी, जो मौके से मिली थी। उसी से मामले की दिशा तय हुई।

एसडीपीओ ने बताया—

“आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसे मृतक पर अपनी पोती का पीछा करने का शक था। इसी गुस्से में उसे बियर पिलाकर नशे की हालत में गला काट दिया गया।”
— संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ, समस्तीपुर सदर


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *