चंदन मिश्रा हत्याकांड में तीन मुख्य आरोपियों पर इश्तेहार, बिहार-झारखंड-बंगाल में छापेमारी तेज

पटना, 19 जुलाई 2025: पटना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की सरेआम हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त तीन मुख्य शूटरों के खिलाफ इश्तेहार जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

तीन शूटर व चार सहयोगी चिह्नित

एसएसपी के अनुसार, शास्त्रीनगर स्थित पारस अस्पताल में हुए हमले के बाद पुलिस ने तीन मुख्य शूटरों सहित चार अन्य सहयोगियों की पहचान की है। कुल सात अपराधियों की शिनाख्त की जा चुकी है। शनिवार को तीन प्रमुख आरोपियों के ठिकानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी की गिरफ्तारी के लिए बिहार के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी की जा रही है।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में तीन मुख्य आरोपियों पर इश्तेहार, बिहार-झारखंड-बंगाल में छापेमारी तेज

डिजिटल जांच और लोकेशन ट्रैकिंग से मिली सुराग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा विश्लेषण और अन्य डिजिटल साक्ष्य के आधार पर हमलावरों के भागने के रास्ते और लोकेशन की जानकारी जुटाई गई है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा—

“हम अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए हर संभव संसाधन और तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।”

क्या था मामला?

गुरुवार, 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में गैंगवार की तरह की एक घटना हुई थी। बक्सर जिले का निवासी चंदन मिश्रा, जो कि तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी था, बेऊर जेल में सजा काट रहा था। उसे इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल लाया गया था।
इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने पूर्व नियोजित हमले में आईसीयू में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद से अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं, जहां गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई। इस हत्याकांड ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *