सुशील मोदी का CM पर प्रहार, कहा-JDU करने लगी पद ठुकराने का प्रचार

राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में जब कोई नीतीश कुमार को संयोजक बनाने को तैयार ही नहीं है, तब कहा जा रहा है कि उन्होंने पद लेने से इन्कार कर दिया।

सुशील मोदी ने कहा कि गठबंधन की चार बैठकों के बाद भी संयोजक पद पर कोई सहमति नहीं बनी। सीट साझेदारी का मामला भी जहां का तहां है। बंगाल, केरल और यूपी में तो दूर-दूर तक सीट साझेदारी पर सहमति की सम्भावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अनुसार ममता दीदी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत नहीं हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बातचीत में न ममता बनर्जी शामिल हुईं, न उनकी पार्टी की ओर से कोई शामिल हुआ। सुशील मोदी ने कहा कि पीएम उम्मीदवार तो दूर की बात, संयोजक बनाने के लिए भी किसी नाम पर कोई सहमति नहीं बनी।

Related Posts

बिहार में अब ‘AI’ सुलझाएगा जमीन के झगड़े! राजस्व विभाग में म्यूटेशन और अपील के लिए हाई-टेक कार्यशाला; विजय सिन्हा बोले— “जनता को मिलेगा समयबद्ध न्याय”

Share Add as a preferred…

Continue reading