रिटायरमेंट से पहले बिहार के सरकारी इंजीनियर के घर निगरानी का छापा, करोड़ों के फ्लैट और जमीन

पटना के रूपसपुर वेदनगर, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव, पुनाईचक स्थित एक फ्लैट, और पुल निर्माण निगम का कार्यालय में निगरानी टीम छापेमारी कर रही है.

आय से अधिक संपत्ति का मामला: जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कर रही है. जंग बहादुर सिंह पुल निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर हैं. इनपर आरोप है कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर करोड़ की जमीन और फ्लैट खरीदे हैं. निगरानी ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में इन आरोपों को सही पाया गया है.

देर रात छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति का मामला सं-3/25 दर्ज किया गया है. उसके बाद छापेमारी के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लिया. इनके चार ठिकानों पर छापेमारी जारी है. गुरुवार की सुबह से देर रात तक छापेमारी चलती रही. निगरानी की इस कार्रवाई से पुल निर्माण निगम अधिकारियों में हड़कंप मचा है.

इंजीनियर का आरोप: हालांकि इस संबंध में पुल निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व डीजीपी योगेश्वर नाथ श्रीवास्तव से जमीन का विवाद था. इसी को लेकर निगरानी विभाग में उन्होंने शिकायत की थी. यह मामला कोर्ट में भी है. इसी को लेकर छापेमारी की कार्रवाई गई है.

Surveillance Raid In Bihar

“पूर्व डीजीपी का पीछे 8 बीघा जमीन है. उन्होंने मेरे जमीन के साथ घेराबंदी कर दी. मेरी जमीन पर आने वाला रास्ता बंद हो गया. 2012 में जब पथ निर्माण विभाग ने सर्विस रोड बनाया तो हमें 30 फीट दिया गया. कोर्ट में भी मामला चल रहा है. खुन्नस में छापेमारी हो रही है.” -जंग बहादुर सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर, बिहार पुल निर्माण निगम

Surveillance Raid In Bihar
रिटायरमेंट से पहले छापेमारी: जंग बहादुर सिंह ने बताया कि योगेश्वर नाथ श्रीवास्तव मेरी जमीन हथियाना चाहते थे. कामयाब नहीं होने पर मेरे खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को वे रिटायर भी कर रहे हैं.
  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *