काम के प्रति ईमानदार होने से मिलती है सफलता: वैभव श्रीवास्तव

जनसंपर्क विभाग के निदेशक को दी गई भावभीनी विदाई

पटना। जनसंपर्क विभाग के सभागार में बुधवार को आयोजित भावपूर्ण विदाई समारोह में विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को अधिकारियों और कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और टीम की मेहनत एवं प्रतिबद्धता के कारण ही विभाग लगातार बेहतर काम कर सका है।

वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि “काम के प्रति ईमानदार रहने से ही सफलता मिलती है। बिहार के बारे में जिस सोच और धारणा को लंबे समय से देखा जाता है, उसे बदलने की आवश्यकता है। इसमें सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी आप सभी की है। हर कार्य को दिल से करने की आदत ही संगठन और व्यक्ति दोनों को आगे बढ़ाती है।”
उन्होंने विभाग की दोनों एजेंसियों के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि सभी ने समन्वय के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

समारोह में अपर सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वैभव श्रीवास्तव विभाग के काम से अधिक स्वयं उसकी प्रगति पर ध्यान देते थे, जिसके कारण विभाग में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव देखने को मिले।
संयुक्त सचिव बिदु भूषण चौधरी ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आपकी नेतृत्व क्षमता और काम करने के तरीके ने विभाग को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। यह सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में अधिकारी सुनील कुमार पाठक, राजेश चंद्रा समेत अन्य अधिकारियों ने निदेशक के योगदान को सराहा।
अंत में निदेशक वैभव श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर अपर सचिव सत्येंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक नीना झा ने किया।


 

  • Related Posts

    T20 WC 2026: वानखेड़े में ‘महायुद्ध’! इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को दी पहले बल्लेबाजी की चुनौती; सूर्या के ‘शूरवीर’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरौंदा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से STF कमांडर राजेश प्रसाद की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading