ट्रक बाइक की टक्कर में छात्र की मौत:एक्सीडेंट के बाद ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, बिहटा – सरमेरा टू-लेन पर हुआ हादसा

नालंदा: जिले के रहुई थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर होने के बाद बाइक समेत युवक ट्रक के चक्‍कों में फंस गया। ट्रक चालक भागने की फिराक में बाइक को 20 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे युवक का शव बेहद खराब हालत में मिला।

मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के जैतिपुर गांव निवासी मुन्ना राउत का 23 साल का बेटा अविनाश कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, अविनाश कुमार अपनी बाइक से ग्रेजुएशन थर्ड ईयर में दाखिला लेने के लिए बाइक से बिहारशरीफ स्थित एक कॉलेज जा रहा था।

इसी बीच, रहुई की ओर से बिंद की तरह जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक चालक भागने की फिराक में युवक को 20 मीटर तक घसीटता हुआ। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *