CA बनी लड़की को वैन ने घसीटा, दर्दनाक मौत; CCTV में कैद हो गई घटना

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के भारत नगर चौक पर एक वैन चालक की लापरवाही की वजह से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) लड़की को अपनी जान गंवानी पड़ी। सीसीटीवी फुटेज में साफ पता चल रहा है कि पूरी लापरवाही और पूरी गलती वैन चालक की है। 15 दिन पहले ही वैष्णवी ने सीए की परीक्षा पास की थी। यह भयानक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

वैष्णवी बुधवार सुबह को अपनी भाभी को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान भारत नगर चौक पर रॉन्ग साइड से आ रही वैन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। वैन की गति इतनी तेज थी कि वैष्णवी उसके पहियों के नीचे 50 फीट से ज्यादा दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वैष्णवी ने हेलमेट भी पहन रखा था लेकिन उसके सिर, लीवर और पेट में गंभीर चोट लगने की वजह से जान नहीं बच पाई।

हादसे के वक्त वैष्णवी के माता-पिता उत्तर प्रदेश में देव दर्शन के लिए गए थे। उसके माता-पिता को सूचित किया गया जिसके बाद वे विमान से नागपुर पहुंचे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *