कामख्या-गया एक्सप्रेस में छात्रा की मौत: तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह की गिरफ्तारी

वारदात के बाद अपराधियों की धरपकड़ तेज, जीआरपी की जांच जारी

भागलपुर।22 अप्रैल की रात सबौर स्टेशन के पास कामख्या-गया एक्सप्रेस में छात्रा की मौत मामले में तीन और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। जीआरपी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल छह अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के मोजाहिदपुर निवासी 24 वर्षीय छात्रा ट्रेन में सफर कर रही थी, जब कुछ अपराधियों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। छात्रा ने विरोध करते हुए मोबाइल वापस लेने की कोशिश की, जिस पर अपराधियों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दियागंभीर चोट लगने से छात्रा की मौत हो गई थी

सोमवार की रात जीआरपी ने कहलगांव के पठानपुरा निवासी सिंकू, काजीटोला के छोटू और नौशाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इससे पहले भी तीन अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रेल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी


 

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *