चल रही है तेज पछुआ हवा, न्यू ईयर के जश्न में ठंड डाल सकती है बाधा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

देश के कई इलाके बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठिठुरने लगे हैं. बिहार में तेज पछुआ हवा चल रही है. इस वजह से अब बिहार का तापमान भी तेजी से गिरने वाला है. न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कड़ाके की ठंड के बीच होने वाली है. फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है लेकिन सर्द पछुआ हवा की वजह से तापमान में गिरावट होना तय है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हुई है. उधर से आने वाली हवा नए साल के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड लेकर आने वाली है.

मौसम में बदलाव, कड़ाके की ठंड का आगाज

वैज्ञानिक एसके पटेल की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के उपर से खत्म हो गया है. इस वजह से अब बारिश जैसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिलेगी. कल यानी, 31 दिसंबर और 01 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कमी आने की प्रबल संभावना है. इस वजह से 31 दिसंबर और 01 जनवरी को कड़ाके की ठंड का पुर्वानुमान जारी किया गया है. राज्य के सभी जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर कुहासा छाया रहेगा.

आज कैसा रहेगा मौसम 

आज यानी सोमवार को राज्य में दिन के समय मध्यम से तेज़ पछुआ हवा के साथ आसमान साफ़ रहने की संभावना है. सुबह के अगले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, पटना, कैमूर (भभुआ), जहानाबाद, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा जिलों के भागों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है.

इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22°C से 26°C दर्ज किया जायेगा.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

जिला अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानAQI
पटना25.716.1240
मुजफ्फरपुर2313.5222
गया26.915.8168
पूर्णिया27.815.1142
भागलपुर27.215.7190
पश्चिम चंपारण2412.4132
बक्सर24.712132
डेहरी25.612.686

क्या कहते हैं यह आंकड़े

29 दिसंबर को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2°C मधुबनी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 8.3°C रिकॉर्ड हुआ.

हवा की क्वालिटी की बात करें 30 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक बिहार की सबसे प्रदूषित हवा सीवान की रही जहां का AQI 317 दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी पटना के खगौल की हवा का AQI भी 260, एयरपोर्ट के आंकड़े 292, इको पार्क का AQI 244, तारामंडल का AQI 196 और गांधी मैदान के आस पास का 194 रिकॉर्ड किया गया.

  • ये भी पढ़े..

    संघर्ष से सफलता तक: शिवहर के विकास कुमार बने रेवेन्यू ऑफिसर, तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    लखीसराय में NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा के दौरान बड़ा खुलासा, 10 अभ्यर्थी हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *