विधानसभा शपथ ग्रहण में हुआ अजीब वाकया: अनिता कुमारी ने पढ़ना शुरू किया अपना लिखा नोट, प्रोटेम स्पीकर ने दी नसीहत

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ। लेकिन इसी दौरान एक अनोखा मामला सामने आया, जब वारसलीगंज से जीतकर पहली बार सदन पहुंचीं बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी ने सदन की ओर से निर्धारित शपथ के बजाय अपने घर से तैयार किया हुआ लंबा नोट पढ़ना शुरू कर दिया।

घर से लाई हुई ‘विशेष शपथ’ पढ़ने लगीं अनिता कुमारी

आरजेडी विधायक अनिता कुमारी जब शपथ लेने के लिए आगे बढ़ीं, तो उन्होंने सदन द्वारा दिए गए शपथ पत्र को पढ़ने के बजाय अपने घर से लाया हुआ विस्तृत नोट निकालकर पढ़ना शुरू कर दिया। यह देखकर सदन की कार्यवाही कुछ क्षणों के लिए ठहर गई।

प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा—
“माननीय सदस्या से आग्रह है कि जो शपथ आपको दिया गया है, वही पढ़ें।”
उनकी आपत्ति के बाद अनिता कुमारी ने अपना नोट बंद किया और आधिकारिक शपथ पत्र को पढ़कर शपथ ग्रहण पूरा किया।

राजनीतिक सफर में अनिता का पहला कदम

अनिता कुमारी का यह पहला विधानसभा सत्र है। उन्होंने नवादा जिले की वारसलीगंज सीट से पहला चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर सदन पहुंचीं।
उनकी राजनीति की शुरुआत भी कम दिलचस्प नहीं रही।

चुनाव और राजनीति में एंट्री की पृष्ठभूमि

साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट पाने के लिए अशोक महतो ने 65 वर्ष की आयु में अनिता देवी से शादी की थी। इसके बाद आरजेडी ने उन्हें मुंगेर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और ललन सिंह विजेता बने।

लोकसभा चुनाव की हार के बाद अशोक महतो ने एक बार फिर आरजेडी नेतृत्व से संपर्क किया और अपनी पत्नी के लिए विधानसभा टिकट की मांग रखी। अंततः आरजेडी ने अनिता कुमारी को वारसलीगंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा, जहां उन्होंने जीत हासिल की और आज पहली बार विधायक के रूप में सदन पहुंचीं।


 

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘खून से रंगी’ होली! 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत; खगड़िया से ससुराल आए युवकों के साथ खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading