‘नफरत की आंधी, राहुल गांधी’, संसद में धक्का-मुक्की को लेकर रायबरेली में लगे पोस्टर

एक हिंदू संगठन ने रायबरेली के कई स्थानों पर स्थानीय सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने बताया कि चुरुवा बार्डर से लेकर रायबरेली जिला मुख्यालय तक कई स्थानों पर होर्डिंग व पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संसद में एक बुजुर्ग सांसद की पिटाई से वह आहत हैं। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि गांधी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे भाजपा परेशान हो गई है।

पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाने पर तिवारी ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तमाम लोगों को जोड़ा। सिर्फ बौखलाहट में ऐसा किया गया है और जिले की जनता सब कुछ जानती है।” दिल्ली पुलिस ने संसद में धक्का मुक्की के दौरान भाजपा सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लगने के मामले में बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *