कैमूर में आंधी-बारिश का कहर: 4 लोगों की मौत, 50 घायल, कई इलाकों में बिजली-पानी ठप

बिहार के कैमूर जिले में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

तेज हवाओं के कारण जिलेभर में कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। भभुआ-मोहनिया मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हो गए।

सदर अस्पताल भभुआ के डॉक्टर कमलेश प्रसाद ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 50 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार गंभीर मरीजों को वाराणसी भेजा गया है।

पहाड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली और पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की जान गई। शाहपुर गांव में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि पहाड़िया खुर्द में बांस के बागान में छिपे व्यक्ति पर बांस गिरने से उसकी जान चली गई।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। गिरे हुए पेड़ों को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंधी और खराब मौसम की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…