बिहार की सियासत में हलचलः मंत्री अशोक चौधरी मिले बाहुबली अनंत सिंह से, चुनावी टिकट पर चर्चा

पटना — बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी सोमवार को मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई।

बिहार की सियासत में हलचलः मंत्री अशोक चौधरी मिले बाहुबली अनंत सिंह से, चुनावी टिकट पर चर्चा

चर्चा के बाद अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर लाखों रुपए की कीमत वाली भैंसें दिखाईं और मज़ाकिया अंदाज़ में कहा — “आइए, इसका बच्चा भी दिखाते हैं।”

इससे पहले रविवार को अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि वे जेडीयू से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राखी के दिन यानी शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी सीएम हाउस में मुलाकात की थी।

लगातार तीन दिनों से जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ हो रही उनकी मुलाकातों को टिकट फाइनल करने की तैयारी माना जा रहा है। सियासी गलियारों में अब ये चर्चा तेज है कि मोकामा सीट पर जेडीयू अनंत सिंह को उतार सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…