स्मार्ट सिटी भागलपुर में आयोजित हुआ मानवाधिकार संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

भागलपुर। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे भागलपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरूकता संगठन भारत का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारीगण भाग लेने के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ के जिला वरिष्ठ सचिव योगेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें भागलपुर के अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक सिंह, जिछो पंचायत के मुखिया आशुतोष महलदार, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, जनसंपर्क प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी अर्चना, और किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का सामूहिक अभिनंदन किया गया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में विशिष्ट अतिथि दीपक सिंह ने उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन के उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अंत में मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह ने “जय मानवाधिकार, जय बिहार” के उद्घोष के साथ सम्मेलन का समापन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *