क्राइम मीटिंग में एसएसपी हृदय कांत सख्त:“अवैध कार्य या लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नहीं तो होगी कार्रवाई”

भागलपुर, 16 मईगुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदय कांत की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने थानेदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया या फरियादियों की समस्याओं की अनदेखी की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने थानों में लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए पुलिस को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

इस क्राइम मीटिंग में एसपी सिटी शुभांक मिश्रा, सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में थानों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सुधार के उपायों पर भी चर्चा हुई।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *