भागलपुर में श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा समिति का गठन, रवि सिंह बने अध्यक्ष

भागलपुर, 2025।शहर में युवाओं को संगठित कर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा समिति का गठन किया गया। समिति के गठन और पदाधिकारियों के चयन के लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।

इस प्रक्रिया के बाद रवि सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं धनंजय यादव को महामंत्री, डॉ. आनंद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष और डॉ. सतीश कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संजू मंडल को संयोजक तथा मुकेश हरि को सह संयोजक बनाया गया।

महिला प्रकोष्ठ के पदों पर अनामिका शर्मा को अध्यक्ष और खुशबू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव जैन, संगठन मंत्री के रूप में ज्योतिष मंडल, और मीडिया प्रभारी के रूप में राजकमल, दीपक बाजोरिया एवं गौतम की नियुक्ति की गई।

इसके अलावा रविंद्र कुशवाहा, अभिषेक शशि यादव और विशाल बाजोरिया को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जबकि राजेश लाल, राजा मंडल और अनमोल यादव को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। समिति के संरक्षक मंडल में देवाशीष बनर्जी, भावेश कुमार यादव, अशोक राय, अमरकांत मंडल, अनिल पासवान (पार्षद), नीरज सिंह और गोस्वामी तुलसी दास को शामिल किया गया।

समिति के गठन समारोह में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेता भी उपस्थित रहे। इसमें बढ़ई टोला के राजकुमार गुड्डू, दीपक राय, हरीश कुमार, आर्मी क्लब के अध्यक्ष विष्णु यादव, बजरंग दल के सह संयोजक विशु मंडल, राजा मंडल, सागर कुमार, दुर्गेश साह, अजय शर्मा, आकाश यादव, चंदन यादव, गौरव जैन, किशोर झा, टीटू चौधरी, पप्पू पासवान, सौरव पारीक, अनिल करेल और राजीव साह शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि समिति युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करेगी। इसके अलावा युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और युवाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…